रमेश एक निजी स्कूल में शिक्षक है वो अपने माता पिता के साथ रहता है, उसके २ बच्चे है बड़ी लड़की गोलू तथा लड़का भोलू है, गोलू पढाई में होशियार है वो हमेशा कक्षा में प्रथम आती है अभी वो कक्षा १२ में पड़ रही है, अब वह जिद्दी हो गई है वो अपनी हर बात जिद्द करके मनवाने लगी है, उसको देख कर भोलू भी अब जिद्द करने लगा है, रमेश इस बात से परेशान रहने लगा है, कुछ भी लेना हो जिद्द, कही भी जाना हो जिद्द मतलब हर बात में जिद्द जिससे उसकी पढाई पर भी असर होने लगा है, इस बार दिवाली पर गोलू ने पिताजी के सामने कंप्यूटर खरीदने की इच्छा रखी, तो रमेश ने पूछ लिया की अभी इसकी क्या जरुरत है तो गोलू ने बोला उसकी सभी सहेलियों के पास कंप्यूटर है और वो कंप्यूटर से पढाई करती है इसलिए उसको भी चाहिए, ये बात सुनकर रमेश ने कहा की तेरे पास नया मोबाइल है और सभी विषय की किताबे भी है और कोचिंग क्लास भी जा रही है इसलिए अभी कंप्यूटर की कोई जरुरत नहीं है, इस पर गोलू ने जिद्द पकड़ ली अब उसने घर पर सबसे बात करना बंद कर दिया, खाना पीना बंद कर दिया, बात बात में गुस्सा करना शुरू कर दिया, कोई कुछ भी बोले उसका जवाब नहीं देना और यदि जवाब देना भी तो जोर जोर से बोलना शुरू कर दिया और हर बात में कंप्यूटर की बात को बीच में लेकर आना शुरू कर दिया लेकिन रमेश ने इस बार सोच ही लिया था की कंप्यूटर नहीं लेगा, अभी ६ महीने भी नहीं हुए थे मोबाईल लिए हुए उस समय भी गोलू ने ऐसे ही जिद्द करी थी, उसने पढाई में भी ध्यान देना बंद कर दिया था घर पर सब चिंतित रहने लगे थे, गोलू से मम्मी ने एक दिन बोल दिया की अभी पैसे की गुंजाईश नहीं है इसलिए पापा ने कंप्यूटर लेने से मना किया है तो गोलू बोलने लगी जब देखो पापा सभी जान पहचान वालो की मदद करते रहते है क्या वो इस बार हमारी मदद नहीं करेंगे और नहीं भी करते है तो कोई बात नहीं हम इ एम आई पर ले लेंगे, इसके बाद तो गोलू के मम्मी ने भी इस विषय पर बोलना बंद कर दिया, ७ ८ दिन बाद फिर रमेश से गोलू ने बोला की मेरे कंप्यूटर का क्या हुआ, तो रमेश ने बोल दिया की अभी कोई कंप्यूटर वम्पुटर नहीं लेने वाला, अभी मेरे पास गुंजाईश नहीं है और में किसी के सामने हाथ नहीं फ़ैलाने वाला और ना ही मैं कोई कर्जा लेने वाला और अब तो तूने पड़ना लिखना भी बंद कर दिया है. अब गोलू को लगने लगा की इस बात उसकी जिद्द पूरी नहीं होने वाली तो उसने धीरे धीरे पढाई शुरू कर दी और मम्मी से बोली की कोई बात नहीं अब मै बिना कंप्यूटर के ही पहले नम्बर पर आकर दिखाउंगी और वह परीक्षा की तैयारी में लग गई.