ReadyToExam Ready To Test

Categories


लॉक डाउन १० - लातों के . . . . .

रानी एक सीधी साधी कक्षा ११वी की छात्रा है गत कई दिनों से उसको कक्षा १२वी का रोहन बहुत परेशान कर रहा है रोहन का कहना है कि वह रानी से प्यार करता है लेकिन रानी को रोहन बिलकुल भी पसंद नहीं और रानी का कहना है की स्कूल पढने की जगह है यहाँ ऐसे कोई काम होने नहीं चाहिए, रोहन के पिताजी बड़े नामी है इसलिए उनके नाम से ही अधिकांश लोग डर जाते है कोई रोहन को कुछ बोलने की हिम्मत नहीं करता, रानी स्कूल से कोई ५ किलोमीटर की दुरी पर रहती थी उसका घर चोराहे पर ही है जहा से उसको स्कूल आने के लिए सीधे बस या वाहन आसानी से मिल जाते है, रोहन के बर्ताव से रानी बहुत परेशान हो चुकी थी उसने कई बार इसकी शिकायत भी करी लेकिन रोहन के पिताजी के कारण उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं होती थी, यहाँ तक की रानी से पढाई छोड़ने का मन बना लिया, लेकिन उसके मम्मी पापा के कहने पर वो इस साल की परीक्षा तक इस स्कूल में रहने के लिए मान गई लेकिन वो पहले के जैसे स्कूल में नियमित नहीं रहती और कई बार तो हफ्तों स्कूल नहीं आती, अब रोहन ने रानी को स्कूल में ना आता देख उसके घर के चक्कर लगाना शुरू कर दिए जिससे रानी का परिवार भी बहुत दुखी रहने लगा था, महामारी के कारण लॉक डाउन होने से हर चौराहे पर पुलिस लगी हुई थी रानी के घर के वहा भी पुलिस के जवान खड़े थे, रानी के पिताजी व्यवहार कुशल व्यक्ति थे, वह चौराहे पर खड़े पुलिस वालो के बैठने के लिए कुर्सी तथा पीने के लिए पानी चाय की व्यवस्था भी अपने घर से कर रहे थे, ताकि पुलिस वालो को कोई परेशानी ना हो, जिससे वहा रहने वालो को भी पुलिस की उपस्थिति से कोई डर नहीं था, पुलिस वहां एक साथ लोगो को एकत्रित होने से रोकने, तथा उनके बीच दुरी बनी रहे और मुंह पर मास्क लगाने पर जोर दे रही थी, साथ ही वहां रहने वाले गरीब मजदूरों के लिए पुलिस भोजन पानी की व्यवस्था भी कर रही थी साथ ही बीमार लोगो के लिए दवाईयों की व्यवस्था देख रही थी, लॉक डाउन से दौरान ही रोहन एक दिन रानी के घर पहुँच कर हीरो बन रहा था, पुलिस वालो ने उसको समझाया लेकिन हीरो कभी समझता है क्या? उसने पुलिस वालो को अपने पिताजी का रुतबा बताने की कोशिश करी तभी रानी के पिताजी ने पूरी बात पुलिस वालो को बता दी, फिर क्या था पुलिस वालो ने रोहन को वही पकड़ा और जो धुलाई करी उसके बाद पुलिस ने बोला इस हीरो का भूत उतारते है इसको १४ दिनों के लिए क्वारेंटाइन सेन्टर भेजो, रोहन पुलिस के गाड़ी में बैठकर रानी के घर को इस प्रकार देख रहा था की मन ही मन गा रहा हो ‘तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम आज के बाद’