राजू आज बहुत खुश था, वो कक्षा ९ में पड़ता है उसको जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता में स्कूल का प्रतिनिधित्व करने के लिए स्कूल से जिला मुख्यालय जाना है, वो जल्द तैयार होकर अपने गाँव से स्कूल के लिए निकल जाता है, मेन रोड पर आकर देखता है की एक बुजुर्ग व्यक्ति चक्कर आने से गिर जाते है, वह दौड़ कर उनके पास जाता है, अपनी बोतल से पानी पिलाने की कोशिश करता है लेकिन वो पी नहीं पाते और बेहोश हो जाते है. वह घबरा जाता है और दौड़ कर सड़क के बीच खड़ा हो जाता है तभी देखता है की सामने से एक कार आ रही है वह जोर जोर से हाथ हिलाकर कार को रोकने की कोशिश करता है, कार वाला उसको देख कर कार को रोक देता है और पूछता है क्या हो गया, राजू बोलता है वो दादाजी गिर कर बेहोश हो गए, तो कार वाला बोलता है की क्या वो तेरे दादाजी है, तो राजू बोलता है नहीं वो तो मै स्कूल जा रहा था तो देखा की वो गिर गए है तो मैंने उनको पानी पिलाने की कोशिश करी लेकिन वो तो पानी भी नहीं पी रहे इसलिए मैंने आपको रोका मै उनको नहीं पहचानता, तो कार वाला बोला मै अपने परिवार के साथ बाहर जा रहा हु तू किसी और को रोक कर बोल देना, इसपर राजू ने बोला आप एक बार उनको देख तो लीजिये शायद आप उनको पहचान जाय, इस पर कार वाला बिना इच्छा के कार से उतर गया और देखते ही बोला अरे ये तो हमारे गाँव के लखन दादा है, और उसने अपना मोबाइल निकाल कर किसी को फ़ोन किया फिर कार में से अपने परिवार को उतार कर बोला की अभी दूसरी गाड़ी आ रही है तुम घर वापस चले जाना मै लखन दादा को अस्पताल लेके जा रहा हु, फिर उसने राजू की सहायता लेकर लखन दादा को कार में लेटा कर राजू को गुड बॉय बोल कर चला गया. राजू भी एक अच्छा काम कर के स्कूल की और चल दिया, स्कूल पहुचने पर उसके शिक्षक उसका जाने के लिए इन्तजार ही कर रहे थे, राजू ने पूरी घटना की जानकारी अपने शिक्षक को दी तो उसके शिक्षक भी उससे बहुत खुश हुए, आज की प्रतियोगिता में उसने मन लगाकर जोरदार भाषण दिया जिससे उसको जिले में प्रथम पुरुस्कार प्राप्त हुआ.