ReadyToExam Ready To Test

Categories


चाय का डब्बा

रानी आज बहुत खुश थी, उसके टेस्ट में कक्षा में सबसे अच्छे नम्बर आने पर मेडम ने उसकी सब बच्चो में तारीफ जो करी थी, ख़ुशी ख़ुशी घर पहुची तो देखा पर बहुत सन्नाटा है बड़ी दीदी जो घर पर कभी कुछ काम नहीं करती थी वो भी आज घर की साफ सफाई कर रही है, रानी के घर पहुचते ही दीदी ने बोला जल्द से जल्द अपना बैग रख कर काम पर लग जा, मम्मी बहुत नाराज है ज्यादा कुछ बोलेगी तो पिट जाएगी, रानी ने पूछा लेकिन मम्मी क्यों नाराज़ है ? दीदी बोली नहीं मालूम मै तो कॉलेज से आई तो देखा मम्मी नाराज़ है तो मै तो घर की साफ सफाई में लग गई, तू भी कुछ काम करने लग जा, रानी ने फिर कहा लेकिन मम्मी क्यों नाराज़ है ये तो पूछो, दीदी ने बोला मेरे को और डाट नहीं खानी तू ही पूछ ले, रानी ने अपना स्कूल का बैग साइड में रखा और मम्मी के पास गई, तो देखा मम्मी बहुत गुस्सा हो रही थी, और कुछ देख रही थी रानी ने मम्मी से पूछा क्या हुआ मम्मी, मम्मी ने रानी को भी डांट दिया और बोला किसी को भी घर की कोई चिंता नहीं है मै अकेली क्या क्या करू, सब ने घर को तो होटल समझ रखा है, फिर भी रानी ने हिम्मत रखी और मम्मी से पूछा मम्मी आखिर हो क्या गया है किसी ने कुछ बोला क्या? इस पर मम्मी ने कहा कौन बोलेगा मेरे को किसकी इतनी हिम्मत, रानी ने कहा फिर क्या हो गया आज इतनी गुस्से में क्यों हो? कोई परेशानी है क्या? इस पर मम्मी ने कहा सुबह तेरे पापा ऑफिस जाते समय मुझे ५००० रूपये दे कर गए थे, किराने वाले को देने के लिए लेकिन काम काज में क्या मालूम कहा रख दिए कही गिर तो नहीं गए, कोई ले तो नहीं गया मालूम नहीं क्या हुआ बहुत दिमाग ख़राब हो रहा है कोई काम करने में मन नहीं लग रहा, रानी ने बोला अच्छा ये बात है चलो मै भी आपके साथ देखती हूँ, अच्छा पापा ने जब पैसे दिए थे तब आप क्या कर रही थी, मै चौके में खाना बना रही थी मम्मी ने कहा, रानी बोली तो चौके में ही रखे होंगे आपने, चलो चौके में देखते है, इस पर रानी और मम्मी चौके में पैसे देखने लगे और चाय के डब्बे में ५००० रूपये रखे मिल गए, इस पर मम्मी को बहुत राहत मिली और बोली ‘’रानी थी तो जल्दी मिल गए’’, तेरी दीदी से तो कोई काम में मदद ही नहीं मिलती वो कॉलेज से आई और क्या मालूम क्या काम में लग गई, ऐसा नहीं कि मेरे से बात करे और मेरे काम में मदद करे. इस पर दीदी ने कहा मैं कॉलेज से आई तो देखा आप बहुत गुस्से में हो तो मेरे को लगा की मेरे से कुछ गलती हो गई होगी इसलिए आप मेरे से गुस्से में हो इसलिए मैंने आपसे कुछ बात करी नहीं और घर की साफ सफाई में लग गई, इस पर मम्मी ने कहा क्या गलत काम किया है तुमने जो डर रही हो जब कोई गलत काम नहीं किया तो डरना क्यों? देखो रानी ने मेरे से बात करी और फिर रूपये खोजने में भी मेरी मदद करी, चलो रूपये मिल गए जा जल्दी से किराने वाले को दे आ नहीं तो कल से वो सामान नहीं देगा. रानी मम्मी से रूपये लेकर किराने वाले को देने जाती है, इतने में दीदी और मम्मी मिल कर भजिये बना लेते है और फिर तीनो मिलकर भजियों का आनन्द लेते है.