राजू गरीब परिवार से है इसलिए स्कूल में उसके सभी दोस्त गरीब पिछड़े क्षेत्र के लड़के है, उनमे से अधिकांश लड़के तम्बाकू खाते है, सिगरेट पीते हैं, स्कूल के अच्छे लड़के इनसे दूर रहते है, इनका ग्रुप आये दिन मारपीट गली गलौच करता रहता है, एक दिन राजू का एक दोस्त राजू से सिगरेट पीने के लिए बोलता है राजू मना कर देता है की मैं नहीं पियूँगा इस गन्दी चीज़ को, सभी दोस्तों को राजू की ये बात बहुत बुरी लगती है और वो राजू से झगड़ा करने लगते है तो राजू बोलता है की यदि तुम लोगो को लगता है कि मैं गलत बोल रहा हु तो तुम मेरी एक बात सुनो यदि तुमको लगेगा की मैं गलत बोल रहा हूँ तो मैं तुम्हारे साथ सिगरेट पीने और तम्बाकू खाने को तैयार हूँ, राजू के सब दोस्त उसकी इस बात को मान लेते और बोलते है हां अब बोल तू क्या बोलता है राजू इस पर बोलता है की सब ध्यान से सुनना, राजू बोलता है कि मेरा परिवार बहुत गरीब हैं पिताजी बीमार रहते है फिर भी वो रिक्शा चलाते है मेरी माँ लोगो के घर पर बर्तन साफ करने का काम करती है, इस पर राजू के दोस्त बोलते है कि हमारे भी घर पर ऐसा ही है इसमें नया क्या है? इस पर राजू बोलता है मेरे पिताजी को सिगरेट पीने से दमा हो गया परिवार की आधे से ज्यादा कमाई तो पिताजी के इलाज में खत्म हो जाती है, तुम लोग मुझे सिगरेट पीना सीखा दोगे जिससे मेरे को भी सिगरेट पीने की लत लग जाएगी और इसका खर्चा मैं कहा से पूरा करूँगा, उधार पैसे मांगूंगा, या चोरी करूँगा तभी तो सिगरेट पी सकूँगा, अभी हमारे बीच में भी कुछ दोस्त सिगरेट पीने के लिए घर से पैसे चुराते है या घर पर झूट बोलते है, मैं ऐसा गलत काम नहीं करूँगा और मैं यह भी चाहता हु की मेरे सभी दोस्त भी ऐसा कोई गलत काम नहीं करे. तभी राजू का एक दोस्त बोलता है कि मेरे पिताजी बहुत तम्बाकू खाते थे जिससे उनको केंसर हो गया था और वो केंसर से मर गए अब मेरा घर मेरी मम्मी चला रही है, राजू की बात सुन कर सभी दोस्तों को लगता हैकि राजू सही बोल रहा हैं, उनमे से कुछ दोस्त राजू के साथ देते है और बोलते है की हम भी आज से तम्बाकू खाना और सिगरेट पीना छोड़ देते है अब आगे से ना तो पियेंगे ना ही अपने दोस्तों को पीने देंगे. सभी दोस्तों को सिगरेट पीने तम्बाकू खाने के दुष्परिणाम दिखने लगे थे. राजू के सभी दोस्तों ने उसी समय तम्बाकू ना खाने और सिगरेट ना पीने की कसम खाई, अब सभी दोस्त अपने पैसे का उपयोग अच्छे काम में करने लगे और उनका अब पढाई में भी मन लगने लगा है.