ReadyToExam Ready To Test

Categories


2. लॉक डाउन- घर का काम

लॉक डाउन का आज दूसरा दिन है जोंटी को घर का कुछ भी काम करना पसंद नहीं, जोंटी के पिताजी व्यापारी है और घर के हर काम करने के लिए नौकर रख रखे है, इसलिए जोंटी ने कभी भी घर का कोई भी काम नहीं किया, सुबह उठता तो बिस्तर पर ही चाय मील जाती तो रात को सोने समय दूध का गिलास भी तैयार मिलता इसलिए उसने कभी भी घर का कोई काम नहीं किया, महामारी के चलते लॉक डाउन होने से सभी नौकर घर चले गए है तो जोंटी की मम्मी ने बोल दिया है की सब अपना अपना काम खुद करेंगे और अपने अपने कमरे की साफ सफाई भी खुद ही करेंगे, कल कोई भी नौकर नहीं आने से जोंटी का कमरा अस्त व्यस्त पड़ा था उसको ठीक करने वाला कोई नहीं था, मम्मी ने पहले ही मना कर दिया था कि वो कमरा ठीक करने वाली नहीं, आज तो जोंटी ने भी कमरा साफ नहीं किया था, लेकिन आज सुबह उठा और ब्रश करने के बाद जैसे ही मम्मी को चाय का बोला तो मम्मी बोली बना कर थर्मस में रखी है पी ले, लेकिन ये तो ठंडी हो गई गर्म बना दो ना, इस पर मम्मी ने नाराज़ होकर बोला गर्म पीना है तो सुबह जल्द उठ, अब खुद गर्म कर और पी ले, मेरे पास और भी बहुत काम है जल्द चाय पी और अपना कमरा साफ कर कल से गन्दा पड़ा है, मेरे पास समय नहीं अपना कमरा खुद साफ करो, यदि कमरा साफ नहीं किया तो खाना नहीं मिलेगा, चलो जल्दी से अपना कमरा साफ कर नहा के आ जा, देर से आएगा तो खाना भी ठंडा मिलेगा फिर बोलना मत की खाना ठंडा हो गया है, मैं तुम्हारे लिए बार बार खाना बनाने वाली नहीं, इस पर जोंटी को लग गया की अब उसको अपना कमरा साफ करना ही पड़ेगा वो कमरे में जा कर कमरा साफ करता है फिर नहा कर खाने की टेबल पर बैठ जाता है जहा खाना खाने के लिए उसके पापा उसका इन्तजार कर रहे थे, उसको आता देख पापा ने पूछा और हीरो कैसी रही सुबह, कमरा साफ हो गया अब कैसा लग रहा है कमरा, इस पर जोंटी बोला कमरा तो आज लगा आज तक तो होटल ही था, एक जोरदार हँसी का फुव्वारा छुट पड़ता है और सब मिलकर खाना खाते है .......