ReadyToExam Ready To Test

Categories


टेस्ट की तैयारी

रानू और शानू दोनों कक्षा 10वी में पढ़ती है, दोनों स्कूल में एक साथ रहती है दोनों साथ साथ पढ़ती है, दोनों का घर स्कूल से विपरीत दिशा में है इसलिए वो घर पर साथ साथ पढाई नहीं कर पाती, आज स्कूल में विज्ञान वाले सर ने कल टेस्ट लेने का बोला तो शानू ने रानू के बेग से विज्ञान कॉपी निकाल कर पढना शुरू कर दिया, स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों घर चली गई. घर पहुचने के बाद शानू अपनी पढाई में लग गई पढाई ख़त्म करने के बाद उसने देखा उसके मोबाईल पर रानू के ३ ४ मिसकाल थे शानू को चिंता होने लगी की रानू ने फ़ोन क्यों किये, उसने अपने बैग में देखा तो रानू की विज्ञान की कॉपी उसके बैग में थी तो उसको समझ आया की गलती से रानू की कॉपी वो लेकर आ गई रानू को कॉपी मिल नहीं रही होगी तो वो चिंता कर रही होगी, उसने तत्काल रानू को फ़ोन लगाया लेकिन रानू ने फ़ोन उठाया नहीं उसने २ ३ बार फ़ोन लगाया लेकिन रानू ने उठाया नहीं, उसको समझ में आ गया की रानू परेशान है, उसने खाना खाया और मम्मी को रानू के घर जाने का बोल कर अपनी सायकल से रानू के घर पहुँच जाती है, रानू के घर पहुँच कर वो बाहर से रानू को आवाज लगाती है, रानू उसकी आवाज़ सुनकर अपनी मम्मी से बोलती है कि शानू आई है मेरे को उससे बात नहीं करना वो अपने आप को क्या मालूम क्या समझती है? मैंने उसको कई फ़ोन किये तो भी उसमे मेरा फ़ोन भी नहीं उठाया अब क्या मालूम की क्यों आई है, कल विज्ञान का टेस्ट है और उसकी कॉपी भी नहीं मिल रही है मेरे को उसका अलग से टेंशन है, आप तो उसको बोल दो की रानू अपने पापा के साथ शादी में गई है वो अभी घर पर नहीं है, मम्मी ने उसको बहुत समझाने की कोशिश करी की इतनी रात को वो इतने दूर से आई है कम से कम पुंछ तो ले लेकिन रानू नहीं मानी. रानू की मम्मी ने दरवाज़ा खोल के शानू को अंदर बुलाया और पूछा बेटा इतनी रात को क्यों आई, सुबह आ जाती आने में डर तो नहीं लगा, इस पर शानू ने रानू की विज्ञान की कॉपी देते हुए बोला आंटी क्या १० किलोमीटर ही तो दूर है मेरा घर इसमें क्या, वो तो मै पढाई कर रही थी, और पढाई करते समय मै अपना मोबाइल साइलेंट पर कर देती हूँ रानू को भी मालूम है लेकिन मैंने रानू के ३ ४ फ़ोन देख कर मैंने अपना बैग देखा तो उसकी कॉपी मेरे पास रह गई थी, मै समझ गई की रानू परेशान हो रही होगी की उसकी कॉपी खो गई है, कल टेस्ट भी तो है उसको तैयारी भी तो करना है, इसलिए उसकी कॉपी देने को आ गई, जब वो आ जाये तो उसको आप दे देना, अब मै चलती हूँ मम्मी घर पर इन्तजार कर रही होगी. कॉपी देकर शानू जा रही थी पास के कमरे में बैठ कर रानू सब सुन रही थी उसको अपने आप पर बहुत गुस्सा आ रहा था, लेकिन मन ही मन में सोच रही थी की शानू उसकी सच्ची सहेली है और अब वो कभी भी अपनी सहेली पर शक नहीं करेगी.