ReadyToExam Ready To Test

Categories


अंग्रेजी की कॉपी

आज कक्षा में सर ने बोला की कल मै सभी की अंग्रेज़ी की कॉपी चेक करूँगा सब अपनी कॉपी पूरी कर के लाये, जिनका काम अधुरा होगा उनको देर तक स्कूल में रूक कर अपनी कॉपी पूरी करना होगी और जों कोई कल नहीं आएगा उसका नाम स्कूल से ख़ारिज कर दूंगा, पिंकी बहुत होशियार है उसने बोला सर मेरी कॉपी आप आज ही चेक कर दो,पूरी है लेकिन सर ने कहा नहीं मै कल ही तुम्हारी कॉपी सब के साथ चेक करूँगा, इतने में रमेश ने सर से कहा सर मेरी कॉपी अधूरी है आप पिंकी से बोल कर उसकी कॉपी मेरे को दिलवा दे मै भी अपनी कॉपी भी पूरी कर लूँगा और पिंकी की कॉपी कल वापस कर दूंगा, रमेश गाँव के सरपंच का लड़का है. पिंकी अपनी कॉपी रमेश को देना नहीं चाहती थी क्योकि वह नियमित स्कूल नहीं आता था और वह बहुत लापरवाह था, लेकिन सर ने बोला की पिंकी तुम्हारी कॉपी रमेश को दे दो और समझो की मेरे पास है, इसलिए पिंकी ने अपनी कॉपी रमेश को दे दी, इस पर पिंकी ने रमेश से कहा मेरी कॉपी सम्हालकर रखना और कल मेरी कॉपी जरुर लेकर आना नहीं तो अगली बार तुमको कक्षा में कोई भी कॉपी नहीं देगा. दुसरे दिन कक्षा में सबकी कॉपी चेक हो रही थी लेकिन रमेश नहीं आया, पिंकी को बहुत चिंता हो रही थी उसने सर से कहा लेकिन सर ने कहा कोई बात नहीं मै तुम्हारी कॉपी कल चेक कर दूंगा मेरे को मालूम है तुम्हारी कॉपी पूर्ण है, अगले दिन भी रमेश नहीं आया तो पिंकी को बहुत गुस्सा आया, उसने सर से कहा की सर रमेश मेरी कॉपी लेकर गया है वो आज भी नहीं आया मेरी कॉपी कही खो गई तो, सर ने कहा कुछ नहीं होगा तुम चिंता मत करो वो आ जायेगा फालतू बात मत करो, लेकिन पिंकी को अपनी कॉपी की चिंता हो रही थी, स्कूल की छुट्टी के बाद वो सीधे सरपंच साहेब के घर पहुँच गई, रमेश घर पर नहीं था. लेकिन घर पर सरपंच साहब और रमेश की मम्मी थे, पिंकी ने कहा काकी रमेश कहा है ? वो अभी स्कूल गया है अभी तक नहीं आया रमेश की मम्मी ने कहा, इस पर पिंकी ने कहा काकी वो २ दिन पहले मेरे से कॉपी ले कर गया था नहीं आया तो मैंने सोचा की चलो में ही घर चल कर उससे ले लेती हू. क्योकि स्कूल में पढाई चल रही है और मेरी काम भी अधुरा रह गया, कहा रखता है वो अपनी कॉपी किताबे देख लेती हूँ मिल जाएगी तो आपको बता दूंगी, वो अन्दर के कमरे में देख ले, पिंकी अन्दर के कमरे में जाती है तो देखती है रमेश की सारी कॉपी किताबे बिखरी पड़ी है वो अपनी कॉपी पलंग के नीचे गिरी हुई पाती है, और देखती है उसकी कॉपी के १ २ पन्ने फट भी गए है वो अपनी कॉपी को उठाती है और बोलती है काकी मेरी कॉपी मिल गई ये देखो में लेकर जा रही हूँ रमेश को बोल देना की मै अब अपनी कॉपी कभी भी उसको नहीं दूंगी. अगले दिन कक्षा में रमेश भी आया पिंकी ने अपनी कॉपी सर को चेक करने को दी तो सर ने फटी कॉपी देख कर पिंकी को बहुत डाटा की कॉपी की ऐसी हालात क्यों कर दी तुमसे तो ऐसी उम्मीद नहीं थी, इस पर पिंकी से कहा सर आपने मेरी कॉपी रमेश को दिलाई थी उसने ही ये हाल किया है अब आगे से मै अपनी कोई भी कॉपी रमेश को नहीं दूंगी आप बोलोगे तो भी नहीं. सर को भी अपनी गलती का एहसास हो रहा था उन्होंने कहा पिंकी मेरी गलती थी मैंने सोचा था इस बहाने रमेश की काम भी पूरा हो जायेगा. रमेश ने भी अपनी गलती मान ली और पिंकी से बोला अब में अपना सारा अधुरा काम स्कूल में ही जल्दी आकर और देर तक रुक कर पूरा करूँगा.